फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी तरीके से दी आप नेता को मौत, अवैध संबंधो का शक

Tue, 29 Dec 2015 09:27 AM IST
शुजात आलम/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता धीरेंद्र ईश्वर का कत्ल अवैध संबंधों की वजह से हुआ या फिर उसकी हत्या किसी और वजह से की गई, फिलहाल साफ नहीं है।
विज्ञापन


बेहद बेरहमी से गुप्तांग और गला काटने के बाद पेट को भी फाड़ दिया। बेहद वहशी तरीके से उसे मौत के घाट उतारा गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी हत्या के पीछे अवैध संबंधों के होने की भी आशंका जता रहे हैं।

हालांकि पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार इसे मानने को तैयार नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भ्रमित करने के लिए धीरेंद्र के गुप्तांग पर हमला किया गया।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि लूटपाट के लिए धीरेंद्र की हत्या नहीं की गई है। उसकी घड़ी और उसका पर्स बरामद हो गया है। लेकिन मोबाइल गायब है।
विज्ञापन

आरटीआई को लेकर भी चल रही थी अनबन

आप पार्टी कार्यकर्ता मणिकांत सिंह ने बताया कि धीरेंद्र सोशल वर्कर होने के साथ ही आरटीआई कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने पानी को लेकर रोहिणी इलाके में जल बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ कई आरटीआई भी डाली थीं।

इसकी वजह से वह कई विपक्षी लोगों के रडार पर भी थे। मणिकांत ने इन लोगों को ही धीरेंद्र की हत्या करवाने का शक जाहिर किया है। वहीं, दूसरी ओर परिजन धीरेंद्र को साथ ले जाने वाले कृष्णा पर हत्या करने का शक जता रहे हैं।

पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को कृष्णा ने जानकारी दी है कि उसने आठ बजे के आसपास धीरेंद्र को अपनी कार से डीडीए ग्राउंड के पास छोड़ दिया था।

परिवार का कहना है कि कृष्णा ने उसे घर क्यों नहीं छोड़ा, रास्ते में ही क्यों छोड़ दिया। फिलहाल कृष्णा से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें