भड़काऊ पोस्टर लगाने वाले मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने शनिवार को कोर्ट में अपनी गलती मान ली। शनिवार को दिल्ली के साकेत कार्ट में आप नेता की पेशी हुई।
इस दौरान आप नेता दिलीप पांडे के साथ गिरफ्तार किए गए आप कार्यकर्ता जावेद खान और राम कुमार को कोर्ट में पेश किया, तो उन दोनों अपनी गलती स्वीकार ली।
कोर्ट ने इसके बाद तीनों आप नेताओं की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब मामल में अगली सुनवाई 2 अगस्त को होगी। यानि अगले 14 दिनों तक आप नेता जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के पास थे पुख्ता सुबूत
दिल्ली पुलिस के पास दिलीप पांडे के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने वे ईमेल पेश किए, जिसमें आप नेता दिलीप पांडे ने पोस्टर लगाने की अनुमति दी थी।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आप नेता पर सामाजिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की।
इससे पहले कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि इशारों ही इशारों में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा है।
दिल्ली की जामिया नगर पुलिस ने शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय समेत तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दिलीप ने जामिया नगर इलाके में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे।
पुलिस के मुताबिक, जामिया नगर इलाके में कांग्रेस का तीन नेताओं के नाम लिखे पोस्टर जामिया नगर इलाके में चिपकाए थे। इसमें भड़काऊ बातें लिखी थी।