मेवात के आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर एवं जिला परिषद के उपाध्यक्ष एडवोकेट नूरूद्दीन नूर नूंह से कांग्रेस प्रत्याशी एवं परिवहन मंत्री आफताब अहमद के पक्ष में आ गए हैं।
शनिवार को नूर द्वारा आयोजित एक समारोह में परिवहन मंत्री ने उनकी सोंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूसरी बार चुने जाने पर नूंह के विकास में इनके दूरगामी नजरिया का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा द्वारा इलाके में कराए गए कर्यों का हवाला देते हुए लोगों से समर्थन मांगा।
इस दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया कि दुबारा चुने जाने के बाद वह क्षेत्र के विकास कार्यों की बाकी कसर भी पूरी कर देंगे। इस दौरान उन्होंने नूंह शहर को चमकाने और इसकी कमियां दूर करने का भी वादा किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने फिरोजपुर झिरका तथा पुन्हाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के चुनाव में जीत दर्ज कराने का भी दावा किया ।
परिवहन मंत्री देवला नंगली,बझहेडा,भपावली,बीबीपुर,सुलतापुर,ढेंकली,कंलीजर आदि गांवों में भी सभाएं कीं। इस दौरान देवला के मोहम्मद हनीफ सरपंच बीबीपुर,खुर्शीद सरपंच फिरोजपुर नमक,रहमान सरपंच मलूह,हाजी इस्लमा,मजीद पहलवान,हाजी दीनू,हुसैनदीन,हमीद सरपंच बाबपुर,रहमान सरपंच सालाहेड़ी आदि विशेष तौर से मौजूद थे।