फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP है यहां के सिकंदर, बीजेपी-कांग्रेस पिछड़ी

Tue, 01 Apr 2014 06:06 PM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन


लेकिन ट्विटर पर फॉलोअरों के मामले में आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से भी आगे निकल चुकी है। ट्विटर पर आम आदमी पार्टी के अन्य राजनीतिक पार्टियों के मुकाबले सबसे ज्यादा फॉलोअर हैं।

जबकि भाजपा के आप से लगभग लगभग डेढ़ लाख फॉलोअर कम हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर पहुंची कांग्रेस इन दोनों ही पार्टियों से काफी पीछे है। बसपा, सपा और अन्य पार्टियां इस ट्विटर युद्ध में काफी पीछे हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों द्वारा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट चलाए जा रहे हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के कुल फॉलोअरों की संख्या 5.99 लाख है। वहीं, दूसरे नंबर पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के फॉलोअरों की संख्या 4.18 है। इसके साथ ही कांग्रेस के महज एक 1.63 ही फॉलोअर हैं। वहीं, बसपा और अन्य पार्टियां अपने फॉलोअरों की संख्या हजारों में भी नहीं पहुंचा पाई हैं। हालांकि पार्टियों के फॉलोआरों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है।

इसके साथ ही ट्विटर पर सक्रियता केमामले में देखें तो भाजपा ने अभी तक लगभग 16 हजार ट्वीट किए हैं और पार्टी किसी को फॉलो नहीं करती है। वहीं आम आदमी पार्टी के लगभग 15 हजार हैं और यह लगभग सवा चार सौ लोगों को फॉलो भी करती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कांग्रेस ने अभी तक पूरे तीन हजार भी ट्वीट नहीं किए हैं। वहीं यह लगभग सवा सौ लोगों को फॉलो करती है। ऐसे में ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में डेढ़ साल पहले बनी आम आदमी पार्टी ने बरसों पुरानी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें