फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भगवंत मान की जासूसी करा रहे प्रधानमंत्री, मोदी को नहीं आतंकवाद की चिंता’

Wed, 03 Aug 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर आप सांसद भगवंत मान की जासूसी करने का आरोप लगाया है। पार्टी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारी जासूसी करने बंगलूरू तक गए थे। 
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशुतोष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पास इस वक्त सिर्फ आप नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कराने का काम है। 

इस कड़ी में अब जासूसी कराने का काम भी शुरू कर दिया है। आप सांसद भगवंत मान की जासूसी कराने के लिए गृह मंत्रालय ने दो अधिकारी बंगलूरू स्थित नेचुरोपैथी के सेंटर में भेजे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच समिति की समय सीमा पर उठाया सवाल

भगवंत मान - फोटो : ANI
जहां आप सांसद स्वास्थ्य लाभ लेने गए थे। आशुतोष ने कहा कि कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद की चिंता प्रधानमंत्री मोदी को नहीं है। दलितों पर हो रहे अत्याचार पर वह नहीं सोचते। बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली वारदात से उन्हें कोई मतलब नहीं है। वह सिर्फ आप नेताओं की दिनचर्या पर फिक्रमंद हैं। 

वहीं, आप नेता आशीष खेतान ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान की जासूसी हो रही है तो दूसरी तरफ वीडियो बनाने के मामले में जांच कर रही समिति ने जांच का वक्त 15 दिन और बढ़ा दिया है। 

उन्होंने सवाल किया कि एक सामान्य सी वीडियो बनाने के मामले की जांच में इतना वक्त क्यों लग रहा है। खेतान ने बताया कि भगवंत मान वही सांसद हैं जो पंजाब के किसानों की समस्याओं को संसद के पटल पर उठाते हैं। 

उन्होंने सवाल किया कि संसद में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले भाजपा सांसदों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। संसद के 34 प्रतिशत सदस्यों पर आपराधिक केस दर्ज हैं, उन सदस्यों के खिलाफ अब तक क्या किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें