आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर आप सांसद भगवंत मान की जासूसी करने का आरोप लगाया है। पार्टी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारी जासूसी करने बंगलूरू तक गए थे।
बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशुतोष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पास इस वक्त सिर्फ आप नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कराने का काम है।
इस कड़ी में अब जासूसी कराने का काम भी शुरू कर दिया है। आप सांसद भगवंत मान की जासूसी कराने के लिए गृह मंत्रालय ने दो अधिकारी बंगलूरू स्थित नेचुरोपैथी के सेंटर में भेजे थे।