फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे सुधरे दिल्ली पुलिस, AAP देगी ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एक जिंगल, जिसमें पुलिस का बुरा पक्ष दिखाया गया था, पुलिस द्वारा बैन कर दिए जाने पर आप ने एक नया जिंगल निकाला है।
विज्ञापन


पुराने जिंगल के रेडियो प्रसारण पर रोक लग जाने के बाद आप के नए विज्ञापन में अरविंद केजरीवाल अब पुलिस की बुराई करने के बजाए उसे सुधार के नए तरीके बताएंगे। इसमें केजरीवाल पुलिस को बताएंगे कि वह कौन से कदम उठाकर पुलिस व्यवस्था को दुरूस्त कर सकती है।

इस नए जिंगल में केजरीवाल यह बोलते सुनाई देंगे कि पिछले हफ्ते आप ने एक रेडियो विज्ञापन चलाया था, जिसमें एक महिला को कुछ लोग प्रताड़ित करते हैं, जिसके बाद वह पुलिस के पास जाती है।
विज्ञापन


पुलिस उसका केस रजिस्टर करने से मना कर देती है। इस बात से नाराज होकर सरकार इस विज्ञापन को प्रसारित होने से रोक देती है। सरकार का इस बारे में कहना है कि इस विज्ञापन से दिल्ली पुलिस की छवि को हानि पहुंचती है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने द‌िए कई अनुठे सुझाव

वहीं दूसरी ओर आप इस बात पर अब तक कायम है क‌ि पार्टी को उनका विज्ञापन प्रसारण करने से रोकने के ल‌िए कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।

पार्टी को यह जानकारी उनके विज्ञापनकर्ताओं से ही पता चलीं कि रेडियो चैनलों को आप का पुराना विज्ञापन चलाने से रोक दिया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप अपना नया रेडियो जिंगल लाई है जिसमें केजरीवाल महिला सुरक्षा पर एक सीरिज लेकर आ रहे हैं।

जिसमें पुलिस को आधुनिक हथियारों से लैस करने, राजधानी के हर कोने को सीसीटीवी से लैस करने, मोबाइल फोन में सिक्योरिटी बटन देने जैसे सुझाव हैं।

केजरीवाल अपने इस नए विज्ञापन में कहते हैं‌ कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके बताए गए सुझावों को मानकर दिल्ली पुलिस निश्चित ही अपनी छवि सुधार लेगी ना कि एक विज्ञापन को रोककर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें