आतिशी ने कहा कि पीएम मोदी अपने हार के डर की वजह से अरविंद केजरीवाल को कुचलना चाहते है, उन्हें खत्म करना चाहते है। यही कारण है कि ईडी के झूठे केस में अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाल दिया गया है। पीएम मोदी और भाजपा जान ले कि अरविंद केजरीवाल एक विचार है, एक प्रेरणा है। ये एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल सकते है लेकिन उनकी प्रेरणा से हज़ारों केजरीवाल पूरे देश से निकलकर आयेंगे।