जरूरत पड़ने पर इन रास्तों पर डावर्जन लागू होगा। अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, राउंडअबाउट सम्राट होटल, राउंडअबाउट जिमखाना पोस्ट ऑफिस, राउंडअबाउट तीन मूर्ति हाइफा, राउंडअबाउट नीति मार्ग, राउंडअबाउट कौटिल्य मार्गजी 2 सी, कमाल अतातुर्क मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, सफदरजंग रोड और अकबर रोड आदि शामिल हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि यदि संभव हो तो उपरोक्त सड़कों से बचें या बायपास करके सहयोग करें और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें। हम इस अवधि के दौरान यातायात की भीड़ को कम करने की दिशा में आपकी समझ और आपके सहयोग की सराहना करेंगे। जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशनों/इंदिरा गांधी हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले घर से निकलें।
आज पीएम आवास का घेराव करेगी आप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आज आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव करेगी।
31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली
INDI गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगा। इस दौरान INDI गठबंधन के नेता देश को बचाने, तानाशाही खत्म करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। वहां से और मिलकर संयुक्त लड़ाई को देश के अंदर बढ़ाएंगे। दिल्ली कांग्रेस और आप की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं गईं। कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है।