अरविंद केजरीवाल की टीम और किसी कला में माहिर हो न हो उसे यह बता अच्छी तरह पता है कि किसी भी मुद्दे को इंटरनेट पर वायरल कैसे किया जाता है।
दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर अब तक दो ओपिनियन पोल आ चुके हैं। दोनों में ही इस बात की संभावना व्यक्त की गई है कि दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला है। जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक साबित होने वाले हैं।
हालांकि ये ओपिनियन पोल कितने सही साबित होंगे यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 15 नवंबर से एक अभियान की शुरुआत करने जा रही है।
यह अभियान भी कितना सफल होगा यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन सोशल नेटवर्किंग की अग्रणी साइट ट्विटर पर उनका यह अभियान शुरु होने से पहले ही हिट हो गया है। फिलहाल #DelhiDialogue ट्विटर के ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर है।
सभी फोटो: सोशल मीडिया