फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के खिलाफ अनशन कर रहे कपिल मिश्रा पर हमला, हमलावर को भीड़ ने जमकर पीटा

Wed, 10 May 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kapil mishra
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में जारी गरमा-गरमी थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी से निकाले जा चुके कपिल मिश्रा आज यानि बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं इस दौरान अंक‌ित भारद्वाज नाम के एक शख्स ने उनपर हमला कर द‌िया। वह खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता रहा है और कप‌िल से नाराज भी है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि इस हमले पहले कप‌िल म‌िश्रा ने गुरप्रीत घु्ग्गी के पार्टी से न‌िकल जाने पर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी और हमलावर भी प्रेस वालों के साथ ही आ गया था और वहीं खड़ा था। अचानक ही उस शख्स ने कप‌िल पर हमला कर द‌िया, इससे पहले क‌ि वह कुछ ज्यादा नुकसान करता पुल‌िस ने उसे पकड़ ल‌िया।

इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने हमलावर को बुरी तरह पीटा और उसकी टीशर्ट भी फाड़ दी। इसके बाद पुल‌िस ने उसे वहां से ले जाने लगी तो वह अपनी पहचान बताने लगा। उसने कहा मेरा नाम अंक‌ित भारद्वाज है। जब उसे पूछा गया तुम्हे ‌क‌िसने यहां भेजा है तो बोला क‌ि क‌िसी ने नहीं भेजा है मैं आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पुल‌िस ने उसे ह‌िरासत में ले ल‌िया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इस हमले के बारे में जब कप‌िल से पूछा गया तो वो बोले क‌ि मुझपर कोई भी हमला करे लेक‌िन मेरे साथ‌ियों ने क‌िसी पर हमला क‌िया तो मैं पानी पीना भी छोड़ दूंगा।

आज सुबह कप‌िल ने पत्रकारों को बताया क‌ि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी फोन के जरिए दी गई है। बता दें कि उन्होंने हाल ही में आप नेताओं के विदेशी दौरों से जुड़ी जानकारियों पर बड़ा खुलासा करने की बात कही थी।

अपने घर के बाहर अनशन पर बैठे कप‌िल ने कहा कि यह अनशन नहीं, बल्कि सत्याग्रह है और केजरीवाल जब तक इन यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते, तब वह भूख हड़ताल पर रहेंगे, बस जल ग्रहण करेंगे।  I have been getting life threats, got a threat also from an international number. But I am not afraid of anything: Kapil Mishra pic.twitter.com/t9XQtu4Dgz — ANI (@ANI_news) May 10, 2017

  Sitting on a 'Satyagraha' till I get a clarification on details of international travel expenses of some senior AAP leaders: Kapil Mishra pic.twitter.com/8Gts3CfOVh — ANI (@ANI_news) May 10, 2017
आज सुबह और कल रात में भी कप‌िल ने कई ट्वीट क‌िए थे- अरविंद केजरीवाल जी से सविनय निवेदन pic.twitter.com/MyQJO026MG — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 10, 2017
सर @ArvindKejriwal जी, आपके कुछ साथियों ने पिछले दो वर्षों में अनेकों विदेशी यात्राएं की और लंबे लंबे समय तक विदेशो में रुके। 1/n — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
चर्चा है चारो तरफ की हवाला का पैसा और चंदे में गड़बड़ी के मामले इन्ही विदेशी दौरों से जुड़े है। ये देश से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला है। 2/n — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
कृपया ये लोग पिछले दो सालों में कहां कहां गए, किसके पैसो से ये यात्राएं की, ये जानकारी सार्वजनिक की जाएं। — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
अगर कुछ छिपाने को नहीं है तो इनकी सभी विदेश यात्राओं से संबंधित सभी जानकारियां जनता को दीजिये। धन का स्रोत भी बताइये। 3/n — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
ये देश व कानून से जुड़ा मामला है। गंभीर है। ये जानकारी आपको सार्वजनिक करनी ही होगीं। 4/न — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
जब तक ये जानकारियां सार्वजनिक नही होती में सत्याग्रह करूँगा। कल सुबह से अनशन पर हूँ। निर्णय आपको करना है। 5/n — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
जानकारी देने में जितनी देर होगी उतना ही ये समझ जाएगा कि दाल में कुछ काला हैं। छिपाने का कोई कारण ही होगा।
5/n — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017
वैसे सुबह आपको एक open letter लिखा था, उसके जवाब का भी इंतजार है। :) — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 9, 2017


अनशन पर बैठे कपिल ने कहा कि वे केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, लेकिन इन आरोपों पर सफाई देने पर जोर दे रहे हैं। आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की पार्टी के नेताओं को विदेश जाना पड़ गया। उन्होंने कहा कि मैं भी मंत्री रहा हूं और इतना जानता हूं कि कोई सरकार विदेशी दौरे पर जाने से नहीं चलती। दरअसल, कपिल मिश्रा का आरोप है कि पार्टी के पांच नेता विदेशी दौरे पर गए थे और इस पर ही उन्होंने सीएम केजरीवाल से जवाब मांगा है।

इससे पहले कपिल मिश्रा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की विदेश यात्राओं से जुड़ी तीन शिकायतें सीबीआई को सौंपी। उन्होंने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर आप नेताओं के विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक न की गर्ईं तो वह बुधवार से अनशन पर बैठेंगे।

शिकायत देने के बाद कपिल मिश्रा ने बताया कि पहली शिकायत जैन व केजरीवाल के बीच 2 करोड़ रुपये कैश के लेन-देन की है। वहीं, दूसरी शिकायत 50 करोड़ रुपये की लैंड डील की है। इसके अलावा पार्टी के पांच नेताओं ने पिछले कुछ महीनों में आप के फंड व सरकारी पैसे से विदेश दौरे किए हैं। इसकी जांच के लिए भी एक शिकायत सीबीआई से की गई है।

दूसरी तरफ कपिल मिश्रा ने आप से मांग की कि मंगलवार रात तक पार्टी नेताओं के विदेश दौरों से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करें। ऐसा नहीं करने की हालत में चेतावनी भी दी कि वह बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। मिश्रा ने कहा कि अब फैसला जनता की अदालत में होगा। चंद लोग कमरे में बैठक कर देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों से खिलवाड़ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें