आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली की कठपुतली कॉलोनी में एक हजार करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पुलिस से की है।
‘आप’ नेता आशीष खेतान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2009 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और डीडीए ने गैरकानूनी तौर पर एक बिल्डर को कठपुतली कॉलोनी में पुनर्वास का काम सौंपा था।
इसके लिए कोई टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को एफआईआर दर्ज कर घोटाले की जांच करनी चाहिए। साथ ही भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी से ‘आप’ ने इस मामले में उनका रुख स्पष्ट करने को कहा है।
इस मसले पर पहले भी आशीष खेतान कई बार धरना दे चुके हैं। चुनाव के दौरान कठपुतली कॉलोनी के इस विषय पर खेतान ने काफी धरने दिए थे और विपक्षियों को खुले बहस की चेतावनी भी दी थी।