आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है।
आप का आरोप है कि बनारस कैंट की विधायक ने एक सभा में लोगों को पार्टी के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है।
पढ़ें: शाजिया का वीडियो लीक, AAP में बवाल!
पार्टी के मुताबिक, भाजपा नेता अमित शाह की मौजूदगी में ज्योत्सना श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने क्षेत्र में कहा था कि अगर ‘आप’ समर्थक लोगों के दरवाजे पर आएं तो उन्हें बलपूर्वक वापस लौटाना चाहिए।
पार्टी का कहना है कि विधायक ने लोगों को भड़काने की कोशिश की है। लिहाजा, आयोग को जरूरी कदम उठाने चाहिए। पार्टी की मांग है कि विधायक के आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।