भाजपा के पांच सवालों को आप नेता योगेंद्र यादव ने मरी हुई चुहिया बताया है। उन्होंने भाजपा पर तीखा कटाक्ष किया। मुहावरे में कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया और वह भी मरी हुई।
उन्होंने कहा कि सवाल-जवाब ही करना है तो एक मंच पर अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी आमने-सामने आ जाएं। दोनों एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर लें। योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के सवाल पुराने और नीरस हैं।
भाजपा को डर है कि कहीं एक्सपोज न हो जाए। उन्होंने कहा कि खुली बहस में आएं और पांच क्या, पांच सौ सवाल करें। दूसरी ओर आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि पांच सालों का जवाब देने के लिए डिबेट के लिए किरण सामने आएं और पांच क्या पांच सौ सवाल करें।