फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब संयोगः सबसे जवान आप, सबसे बूढ़े भी आप

Sun, 23 Mar 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सियासी दंगल में ताल ठोक रहे तीनों प्रमुख दलों में से आम आदमी पार्टी ने सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार उतारा है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की प्रत्याशी राखी बिडलान की उम्र सबसे कम है, जबकि पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी राजमोहन गांधी उम्रदराज हैं।
विज्ञापन


हालांकि तीनों पार्टियों के प्रत्याशियों में से भाजपा के उम्मीदवारों की औसत उम्र सबसे कम और कांग्रेसी उम्मीदवारों की औसत आयु सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR की 11 सीटों पर 332 योद्घा

आम आदमी पार्टी ने युवाओं और उम्रदराज लोगों की मिली-जुली टीम उतारी है। पार्टी ने सबसे युवा उम्मीदवार 27 साल की राखी बिडलान को तो 78 साल के उम्रदराज राजमोहन गांधी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के सभी उम्मीदवारों की औसत उम्र करीब 49 साल है।

भाजपा के सबसे कम उम्र के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा (36 वर्ष) हैं। पार्टी ने इन्हें पश्चिमी दिल्ली से उतारा है। वहीं, चांदनी चौक से प्रत्याशी हर्षवर्धन (59) की उम्र सबसे ज्यादा है। बाकी सभी उम्मीदवारों की पैदाईश इसके बीच की है। सभी की औसत आयु करीब 45 साल बैठती है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने तुलनात्मक रूप से उम्रदराज लोगों पर भरोसा जताया है। पार्टी के पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी संदीप दीक्षित (49) की उम्र सबसे कम है तो 65 साल के कपिल सिब्बल दूसरे छोर पर सबसे ज्यादा आयु के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की औसत आयु करीब 59 साल की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें