गुड़गांव लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र यादव ने विरोधी प्रत्याशियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़े इलाके और दलित बस्तियों में वोट खरीदने के लिए 20 करोड़ रुपये और शराब की खेप पहुंच चुकी है। इसे मतदान से पहले बांटा जाएगा।
हालांकि, इसमें उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से इस बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत इसकी जानकारी पार्टी को देने की अपील की।
साथ ही लोगों को इसका स्टिंग ऑपरेशन करने को भी कहा। इसके लिए पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर 9650130690 और ई-मेल आईडी aapkasting@gmail.com भी जारी किया है।