दिल्ली कैंट से आप विधायक सुरेंद्र कुमार ने भाजपा नेता व पूर्व विधायक करण सिंह तंवर पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तंवर के पास आय से अधिक संपत्ति है।
इसके लिए उन्होंने मीडिया के सामने आंकड़े भी सार्वजनिक किए हैं। सुरेंद्र कुमार का कहना है कि करण सिंह तंवर ने 2008 के चुनाव आयोग को 1.72 करोड़ रुपये आय का हलफनामा दिया था।
लेकिन, पिछले वर्ष के तंवर के हलफनामे में आय 18 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। जबकि, आयकर विभाग में उन्होंने 26 लाख रुपये का रिटर्न दाखिल किया है।