फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के SMS से तमतमाई आप का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तुर्कमान गेट रोड पर रविवार देर रात कार में टक्कर मारने वाले की पीट पीट कर हत्या मामले में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर अरोप लगाया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले पर न सिर्फ अपनी सफाई दी बल्कि बीजेपी पर दोहरा मापदंड अपनाने और गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।

असल में भाजपा की ओर से बुधवार को मीडिया में एक एसएमएस भेजा गया जिससमें हत्या में शामिल लोगों को आम आदमी पार्टी का समर्थक बताया गया है।
Trending Videos

'गंदी राजनीति कर रही भाजपा'

इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब गंदी राजनीति पर उतर आई है। ऐसे में जबकि पीड़ित के परिवार को मदद और न्याय की जरूरत है बीजेपी इस मामले पर राजनीति कर रही है।

कुमार विश्वास ने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह तुर्कमान गेट हमले के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

इस मामले में आप को घसीटने पर संजय सिंह ने कहा कि सबको पता है कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में है, ऐसे में लापरवाही बरतने के लिए दिल्ली सरकार को दोषी ठहराने की बात धोखा है।

आप विधायक का स्वागत कर रहे आरोपी

संजय सिंह ने यह भी कहा कि इस इससे पहले एमसीडी में हड़ताल के लिए भी बीजेपी ने दिल्ली सरकार को दोषी ठहराने की कोशिश की जबकि एमसीडी पर भाजपा का कब्जा है।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद आशुतोष ने कहा कि दिल्ली चुनावों में महज तीन सीट पर सिमट चुकी भाजपा अपनी हार से बौखलाई हुई है जिसके चलते वह इस तरह की राजनीति कर रही है।

बता दें कि तुर्कमान गेट हत्या मामले में कुछ ऐसे पोस्टर लगाए गए थे जिसमें आरोपियों को आप विधायक और मंत्री असिम अहमद खान का स्वागत करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

मृतक के घर पहुंचे सतीश उपाध्याय

तुर्कमान गेट रोड पर हुई हत्या पर आप और भाजपा में शुरू हुई राजनीति के बीच भाजपा नेता सतीश उपाध्याय बुधवार को मृत शाहनवाज के घर पहुंचे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पीड़ित परिवार से कहा कि हम सब उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार को आर्थिक, कानूनी से लेकर हर तरह की मदद मुहैया कराएगी।

इस बीच आप के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस आरोप से खुद को बचा नहीं सकती कि इस हत्या के आरोपियों के उनके मंत्री से संबंध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें