फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच वीडियो ने जीता 'आप' का दिल, जानिए क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक नया नारा दिया है, '5 साल केजरीवाल'। पार्टी पूरी दिल्ली में इसी नारे के साथ जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है। आप के कार्यकर्ता और संगीतकार विशाल दादलानी ने तो इस नारे पर एक गाना भी बनाया है।
विज्ञापन


यह गाना इन दिनों आप कार्यकर्ताओं के लिए एंथम बन चुका है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। पार्टी के लोगों के बीच मशहूर हो चुके इस गीत को लेकर पिछले दिनों पार्टी ने एक प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। इसके तहत लोगों को इस गाने के ऑडियो को इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाकर भेजना था।

इस प्रतियोगिता में बहुत से वी़डियो पार्टी के पास पहुंचे जिनमें से 5 बेहतरीन वीडियो छांटकर पार्टी ने पुरस्कृत किए हैं। बता दें कि जीतने वालों को संगीतकार विशाल दादलानी से मिलने और कॉफी पीने का मौका मिलेगा। आगे की स्लाइड्स में आप उन्हीं पांच वीडियो को देख सकते हैं।
विज्ञापन

बाप-बेटे की बातचीत में 'आप' की बातें

इस वीडियो का नाम आप की सेकंड इनिंग्स है। इस वीडियो में आपको दो पात्र बाप-बेटे दिखाई देंगे। ये दोनों ही सुबह की मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए हैं।

इस ‌वीडियो में मफलर का प्रतीकात्मक इस्तेमाल किया गया है और मजेदार के साथ ही गंभीर मैसेज भी देता है। इसमें दोनों पात्र दिल्ली की समस्याओं को लेकर बातचीत करते हैं। 2 मिनट के इस वीडियो में 'आप' के गाने का ऑडियो भी इस्तेमाल किया गया है।

देखें वीडियो

मच्छरों से दुखी सिख ने सुनाई दास्तान

दूसरे पुरस्कृत वीडियो को दिल्ली के राजौरी गार्डन के रहने वाले सरबजोत सिंह ग्रोवर ने बनाया है। इसमें वह अपने मन की बात कहते दिखाई देते हैं। इसमें एक मच्छर पीड़ित सिख की अपील दिखाई गई है।

इस वीडियो में आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों से जो वादे किए हैं उनका उल्लेख भी किया गया है। छोटा सा यह वीडियो रोचक तरीके से बनाया गया है। आप खुद देखकर जान जाएंगे कि क्या है ‌इसकी क्या खासियत है।

देखें वीडियो...

भावनात्मक रूप से लोगों को लुभाने का प्रयास

तीसरे वीडियो में आम आदमी पार्टी का पूरा सफर दिखाया गया है। पार्टी कैसे बनी और कैसे आप की सरकार बनी। शपथ ग्रहण समारोह से लेकर सरकार गिरने और उसके बाद अब तक का पूरा सफर इस छोटे से वीडियो में बेहतरीन तरीके से समेटने की कोशिश की गई है।

इस वीडियो में आप के नारे पर बनाए गए पूरे गाने का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही आप के सरकार के दौरान लोकप्रिय रहीं तस्वीरों के माध्यम से लोगों को लुभाने की कोशिश की गई है।

देखें वीडियो...

आम चेहरों ने की भावनात्मक अपील

आम आदमी पार्टी ने जिस चौथे ‌वीडियो को पुरस्कृत किया है उसमें मोहल्ला सभाओं को फोकस किया गया है। इसमें राजधानी के व देश भर के आम चेहरों के जरिए एक भावनात्मक अपील करने की कोशिश की गई है। बेहद भावनात्मक है।

देखें वीडियो...

विज्ञापन

'सर्दी आ रही और केजरीवाल भी'

इस आखिरी वीडियो में कुछ मनचलों को लड़की को छेड़ते और उसके बाद उनके ही मुंह से केजरीवाल का प्रचार करते दिखाया गया है। इसमें बस स्टॉप का सीन है। इस वीडियो में कुछ शोहदे कहते दिख जाएंगे कि 'सर्दी आ रही और केजरीवाल भी'।

देखें वीडियो...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें