दिल्ली से चलने वाली शताब्दी ट्रेनों में जल्द ही मनोरंजन का लुत्फ मिल सकेगा। इतना ही नहीं आप अपने सीट के सामने लगी नौ इंच की एलसीडी स्क्रीन पर इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
अगर आप चाहें तो अपने अगले सफर के लिए टिकट और होटल की बुकिंग भी इससे कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसका डिस्प्ले भी किया गया।
इसका निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक अनुराग सचान ने बताया कि दो-तीन दिनों के भीतर इस कोच को दोनों ट्रेन में लगा दिया जाएगा।