फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिम संचालक को गोली मारने के मामले में आप का दिल्ली पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात में एक जिम संचालक को गोली मारने के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में युवक को गोली मारी और बाद में उसे बचाने के लिए मेडिकल जांच में जानबूझकर देरी की गई।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जाफरपुर कलां इलाके में जिम संचालक आकाश विधान को कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने पैर में गोली मार दी। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। भारद्वाज के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी का तत्काल मेडिकल नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को पीसीआर वैन में बैठाकर पानी, नींबू पानी और दवाइयां दीं ताकि उसके शरीर में मौजूद अल्कोहल की मात्रा कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मामला अकेला नहीं है। उनके मुताबिक, करीब एक माह पहले इसी दक्षिण-पश्चिम जिले में बिहार के युवक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसमें भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि उस मामले में भी जांच और पहचान परेड के दौरान गड़बड़ियां की गईं। आप नेता ने कहा कि दिल्ली पुलिस पर लोगों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी है, लेकिन कई मामलों में वह आरोपियों को बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। उन्होंने जाफरपुर थाना क्षेत्र की इस घटना में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मेडिकल जांच में कथित देरी पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें