-दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के सुपर-5 मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड ने मजबूत वापसी और आक्रामक खेल के दम पर सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स को मात दी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार सुबह खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के सुपर-5 मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स को 3-1 से हराया। फ्रेंड्स यूनाइटेड के लिए 38वें मिनट में अर्पित ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। 61वें मिनट में सीआईएसएफ को पेनल्टी मिली, लेकिन फ्रेंड्स यूनाइटेड के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर दिया। इसके बाद 65वें मिनट में सीआईएसएफ ने स्कोर 1-1 से बराबर किया। 68वें मिनट में रमेश छेत्री ने गोल कर फ्रेंड्स यूनाइटेड को 2-1 से आगे किया और 78वें मिनट में पंकज नेगी ने तीसरा गोल दागकर जीत पक्की कर दी। मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन फ्रेंड्स यूनाइटेड ने बढ़त बनाए रखी और मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया।