फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को छिपाने का काम किया है'

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल 15 नवंबर को जंतर मंतर पर होंगे। ‘आप’ की कोशिश एक बार फिर जंतर मंतर से अपनी ताकत दिखाने की है। इस दौरान वह 49 दिन की अपनी सरकार की उपलब्धियां आम लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन


साथ ही जनसभा में आम लोगों की राय भी जानी जाएगी। इस कार्यक्रम का नाम डायलॉग दिल्ली रखा गया है। सूत्र बताते हैं कि इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने अपने सभी विधायकों और पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

‘आप’ ने की नड्डा को मंत्री बनाने की निंदा

आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेपी नड्डा को शामिल किए जाने की निंदा की है। ‘आप’ का कहना है कि प्रधानमंत्री ने इमानदार अधिकारी को परेशान करने वाले को मंत्री पद देकर भ्रष्टाचार को छिपाने का काम किया है।

पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नड्डा देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को उनके पद से हटाने के आरोपी हैं।

चुनाव पूर्व भाजपा ने आम लोगों से वादा किया था कि वह देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी। लेकिन सरकार की इस पहल से आम लोगों में गलत संदेश गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें