फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ केंद्र के हर कदम का समर्थन करेंगी आप और कांग्रेस, की आतंक का बदला लेने की अपील

Fri, 15 Feb 2019 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलवामा आटैक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने इंडिया गेट पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद जवानों की याद में शुक्रवार को दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस भाजपा के साथ सुर मिलाती दिखीं। पार्टी कार्यालयों में हुई श्रद्धांजलि सभाओं में नेताओं ने केंद्र सरकार के हर कदम का समर्थन किया। साथ ही आतंक का बदला लेने की अपील भी की।

विज्ञापन


डीडीयू मार्ग स्थित आप कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। केजरीवाल ने कहा कि एक कायराना व बर्बर हमले में हमारे जवान शहीद हुए। पूरा देश शोक संतप्त है। सभी गुस्से में हैं। दिल्ली सरकार समेत आप की हरेक कार्यकर्ता केंद्र सरकार व देश के जवानों के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार और सेना जो भी कदम उठाएगी, हम उसमें पूरा सहयोग देंगे। देश इस कायराना हमले का जवाब देगा।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा के बाद जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भेजे संदेश में प्रदेशाध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस कमेटी पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले से दुखी और विचलित है। हमारी संवेदनाएं शहीद जवानों, उनके परिवारों के साथ हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी दुख की घड़ी में मजबूती से अपनी सेना, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और भारत सरकार के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस तरह के कायराना हमले से वह स्तब्ध हैं। समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने गुस्से को, आंसुओं को कैसे रोकें। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश का बच्चा-बच्चा जवानों के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें