लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है। गठबंधन को लेकर विपक्षी पार्टियां बैठक कर रही हैं। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक की। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर आप नेताओं के साथ बैठक हुई थी।
शनिवार को बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से रवाना हुए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई मुलाकात पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी से केवल शिष्टाचार मुलाकात हुई।