फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब पर्चा दाखिल करेंगे बीएसपी और AAP के उम्मीदवार?

Wed, 19 Mar 2014 08:58 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के लोकसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर ने मंगलवार को पृथला विधानसभा में गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन


जबकि बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। गांव चंदावली से शुरू की गई यात्रा दयालपुर, मोहना, अलावलपुर, जनौली, फतेहपुर, डीग होते हुए साहुपुरा में समाप्त हुई।

डागर ने कहा कि इस बार फरीदाबाद की जनता शासक को न चुनकर सेवक को चुनेगी। आप नेता रणबीर चंदीला ने कहा कि अगर देश से भ्रष्टाचारियों को भगाना है।

Live Update: 18 मार्च के दिन भर की घटनाएं

जनसंपर्क के दौरान दिनेश जाजरू, कर्नल महेन्द्र बीसला, महेश सुनपेड, प्रताप सिंह भाटी, प्रवीन दलाल, सुनील सागर, संदीप दयालपुर आदि लोग मौजूद थे।

उधर बीएसपी प्रत्याशी राजेन्द्र शर्मा ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर, ददसिया, तिगावली, मंझावली, बदरौला एवं भैंसरावली आदि गांवों का दौरा किया। लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि 20 मार्च को वह अपना नामांकन पत्र भरेंगे। आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी 21 मार्च तक  अपना नामांकन पत्र भरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें