फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों से पहले का अंतिम सर्वे, देखो किसकी बन रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी बीजेपी को दिल्ली में आसानी से जिताने वाले चुनावी सर्वेक्षण भी अब एकदम उलट कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव से पांच दिन पहले आए तीन अलग-अलग सर्वेक्षण ये साफ तौर पर बता रहे हैं कि दिल्ली में आप बहुमत से आएगी और सरकार बनाएगी। ये आंकड़े ईकोनॉमिक टाइम्स-टीएनएस सर्वे, हिंदुस्तान टाइम्स-सीफोर सर्वे और एबीपी-नील्सन सर्वे के हैं।

ये तीनों ही चुनाव से पहले के अंतिम सर्वे हैं जो बता रहे हैं कि किरण बेदी को लाने के बाद भाजपा को फायदे की जगह नुकसान हुआ है और सत्ता की जंग में आम आदमी पार्टी से वह कहीं न कहीं पिछड़ गई है। हालांकि नतीजों से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी पर ये सर्वे आप को बढ़त मिलती दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमत के साथ 'आप' का वोट शेयर भी बढ़ा

ईटी-टीएनएस के ताजा सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी को 36-40 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 28-32 सीटें मिलेंगी। इस सर्वे में कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स-सी फोर के ताजा सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी को 36-41 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि की सीटों में कमी हुई है। बीजेपी को इस सर्वे में मात्र 27-32 सीटे मिली हैं। वहीं कांग्रेस को 2-7 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी-नील्सन सर्वे जो सोमवार को आया है उसमें आम आदमी पार्टी को बहुमत के बहुत नजदीक 35 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं।

इन सर्वे की‌ खास बात यह है ‌कि इनमें न सिर्फ आम आदमी पार्टी की सीटें बढ़ी हैं बल्कि आप का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। ईटी-टीएनएस सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 49 प्रतिशत बढ़ा है।

वहीं हिंदुस्तान टाइम्स-सीफोर सर्वे के अनुसार बीजेपी वोट शेयर के मामले में भाजपा से 3 प्रतिशत आगे है। जबकि नील्सन सर्वे में आप का वोट शेयर 37 प्रतिशत है जो भाजपा से 4 प्रतिशत ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें