फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रमेश ने महिला कार्यकर्ता के सामने की थी सोनी से छेड़छाड़, माफी के बाद किया परेशान'

Mon, 01 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने 31 दिसंबर को बख्तावरपुर इलाके में कार्यक्रम का आयोजन किया था। वहां से लौटते समय रमेश भारद्वाज ने अन्य महिला कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी की ही कार्यकर्ता सोनी के साथ छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


उसने कहा था कि पार्टी में आगे बढ़ने और ऊंचा पद पाने के लिए यह सब करना पड़ता है। इस बात को लेकर जब विवाद बढ़ा, तो रमेश व अन्य ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। 

सोनी ने पुलिस से शिकायत की धमकी दी थी। इससे पूर्व मई में सोनी अपने पति के साथ रमेश व शरद चौहान की शिकायत करने पार्टी के कद्दावर नेता दिलीप पांडेय के पास पहुंची थी। यह जानकारी अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घरेलू मामला बताकर की थी माफी मांगनी के बात

आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सोनी का आरोप था कि उसके पहुंचने से पूर्व ही वहां पर रमेश भारद्वाज और शरद चौहान मौजूद थे। सोनी की बात सुनने के बाद दिलीप ने घरेलू मामला बताकर रमेश से माफी मांगने के लिए कहा था। 

रमेश ने दिलीप के सामने तो सोनी से माफी मांग ली थी, लेकिन वह नरेला पहुंचकर फिर उसे परेशान कर रहा था। बात बनती न देखकर सोनी ने अरविंद केजरीवाल से उनके घर व दफ्तर भी मिलने की कोशिश की थी, लेकिन प्रोटोकोल का हवाला देकर मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया था।

परेशान होकर सोनी ने 2 जून को नरेला थाने में रमेश भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके बाद उसे ज्यादा परेशान किया जाने लगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें