फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव: उम्मीदवारों के लिए मुसीबत बनेगी AAP!

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि इस बार हरियाणा में दागी उम्मीदवारों के लिए आम आदमी पार्टी मुसीबत बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में खड़े होने वाले सभी दलों के उम्मीदवारों की कुंडली निकालने का काम पार्टी ने अपने वालंटियरों को सौंप दिया है। जिनके ऊपर कोई भी आरोप होगा उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जनता से इन्हें वोट नहीं देने की अपील की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। कोई भी इन नंबरों पर दागी प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दे सकता है।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भले ही हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही हो मगर पूरी तरह से उदासीन भी नहीं रहेगी। राजनीति से गंदगी दूर करने के लिए दागी उम्मीदवारों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों नहीं हो। यादव ने कहा कि राजनीति को अपराधीकरण से बचाना है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य धारा के सभी दलों पर अरोप लगाया कि वह दागियों को टिकट देते रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन

ये है AAP का मिशन हरियाणा चुनाव

योगेंद्र यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने इसके लिए 9416016004 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर जनता के लिए है। अगर उन्हें लगता है कि किसी पार्टी ने दागी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है वह उसकी सूचना दे सकता है। अगर वह चाहेगा तो उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

यादव ने कहा कि वेबसाइट, सोशल नेटवर्किंग साइट्स सहित एसएमएस कर ऐसे उम्मीदवार के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दागी उम्मीदवारों की फोटो भी साइट्स पर डाली जाएगी। पार्टी किसी भी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं करेगी। सिर्फ दागी उम्मीदवारों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

कुछ मुद्दे भी लेकर आएगी AAP
योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुछ मुद्दों को उठाएगी, जिसे लेकर वह जनता के बीच जाएगी। जनता से कहा जाएगा कि वोट मांगने वालों से इस मुद्दों के बारे में सवाल पूछें। इसमें शराब बंदी और आबकारी नीति को शामिल किया गया है। यादव ने बताया कि अगले हफ्ते चंडीगढ़ में एक सम्मेलन कर आम आदमी पार्टी कुछ और मुद्दों को तय करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें