फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा को समर्थन देगी आप, पीएसी की बैठक में फैसला

Sun, 17 Jul 2022 05:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पीएसी ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी दल समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आप सांसद व विधायक 18 जुलाई को यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। आप ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी सम्मान करने की बात कही है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पीएसी ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया गया। आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान सभी सिन्हा के पक्ष में एकमत थे। हालांकि, राजग के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का भी पार्टी सम्मान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें