अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पीएसी ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया गया।
राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी दल समर्थित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आप सांसद व विधायक 18 जुलाई को यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। आप ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी सम्मान करने की बात कही है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। पीएसी ने सर्वसम्मति से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया गया। आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान सभी सिन्हा के पक्ष में एकमत थे। हालांकि, राजग के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का भी पार्टी सम्मान करती है।