मार्शल के मामले में वह गुमराह कर रही भाजपा: केजरीवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस में जब सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो गई है तो दिल्ली में भी सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं और पैनिक बटन और लगा दिए जाए तो फिर दिल्ली पुलिस की भी आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मार्शल के मामले में वह गुमराह कर रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को घेरते हुए कहा कि अगर वह मार्शल के हितेषी हैं तो अभी उपराज्यपाल के पास उनके साथ चले।
केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर बोला हमला
केजरीवाल ने उपराज्यपाल की ओर से लिखे पत्रों में उपयोग की जाने वाली भाषा पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंध भले ही कितने खराब हो मगर चिट्ठियों में भाषा अच्छी होनी चाहिए। तत्कालीन उपराज्यपाल नई योजनाओं को रोकते थे। मगर वर्तमान उपराज्यपाल चालू योजनाओं को बंद करने में लगे हुए हैं। मार्शल हटा दिए, पहले एंट्री डाटा ऑपरेटर हटाए थे। उपराज्यपाल ने फरिश्ते योजना रोक दी है। दिल्ली जल बोर्ड का फंड रोक दिया गया है। बिजली पानी की लाइन का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद जल बोर्ड को फंड नहीं दिया जा रहा है। इससे साबित होता है कि उपराज्यपाल कोर्ट चली हुई सरकार को नहीं मान रहे हैं।
केजरीवाल ने आगे कहा कि उपराज्यपाल अधिकारियों को सभी कार्य रोकने के लिए आदेश देते हैं वह अधिकारियों को धमकाते है इस बारे में उनको कई अधिकारियों ने बताया है। भाजपा खुद काम नहीं करती है और हमें भी नहीं करने दे रही है।