आधार कार्ड के नाम पर पैसे लेने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
है। आरोप है कि आधार कार्ड के नाम पर आरोपी लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।
सोमवार को कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
सोहना रोड बंगाली
मार्केट निवासी युवक आइनूल हक इनके पास आधार कार्ड बनवाने गया था तो
आरोपियों ने आधार कार्ड बनवाने के नाम पर 200 रुपये ले लिए।
आरोप है
कि समय बीत जाने के बाद भी जब उसका आधार कार्ड नहीं आया तो उसने उन युवकों
से संपर्क किया। लेकिन उसने पैसे भी नहीं लौटाए। इसके बाद सदर थाना पुलिस
ने अलीगढ़ यूपी निवासी राहुल व पश्चिम बंगाल निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर
लिया।