फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिर से बनवा सकेंगे आधार कार्ड

Fri, 11 Jul 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी के लोग अब फिर से अपना आधार कार्ड बनवा सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड पंजीकरण प्रक्रिया की पुन: शुरूआत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


आधार कार्ड पंजीकरण के बारे में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यह घोषणा की। जिला उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिन व्यक्तियों के पास आधार कार्ड नहीं है या जिन्होंने पहले पंजीकरण कराया था और उनका आधार कार्ड अभी तक बन कर नहीं आया है वे अपना आधार कार्ड बनावाने के लिए पंजीकरण जरूर कराएं।

क्योंकि यह कार्ड बैंक खाता खुलवाने गैस या फोन कनेक्शन लेने में काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जॉब कार्ड रखने वाले व्यक्तियों को भी इसका लाभ होगा।
विज्ञापन


आधार कार्ड पंजीकरण के लिए पांच सेंटर निर्धारित किए गए हैं। जहां पर कोई भी व्यक्ति जाकर अपना व अपने परिवार का आधार कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण करवा सकता है।
विज्ञापन


यह सेंटर लघु सचिवालय गुडगांव, तहसील कार्यालय सोहना, खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय फर्रूखनगर, मार्केट कमेटी कार्यालय हेलीमंडी व तहसील कार्यालय मानेसर में बनाया गया है। इन पांच केंद्रों के अलावा मोबाइल पंजीकरण सेंटर की भी व्यवस्था है। जो आवश्यकता अनुसार विभिन्न गांवों और स्थानों पर जाकर पंजीकरण का काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें