-बवाना इलाके की घटना, सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर तीन नाबालिगों को दबोचा, हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बवाना इलाके में राह चलते युवक ने दो हजार रुपये देने से मना करने पर 3 नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त 28 साल के प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस किया है। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और घटना के कुछ देर बाद तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़कर आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किया है।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि बुधवार रात बवाना थाना पुलिस को सेक्टर तीन बवाना एम ब्लॉक पार्क के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को इंद्रराज कॉलोनी निवासी मुनीश अली मिला। जिसने बताया कि वह अपने दोस्त मूलत: बिहार के रहने वाले प्रमोद के साथ जूते की फैक्टरी में काम करते हैं और दोनों एक साथ इंद्रराज कॉलोनी में साथ रहते हैं। रात में दोनों बाजार से सब्जी लेकर घर की ओर जा रहे थे। पार्क के पास तीन अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया। तीनों उनसे दो हजार रुपये देने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों चाकू निकालकर प्रमोद के गले पर हमला किया और वहां से भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने घायल प्रमोद को तुरंत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह ने टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ा और जुबनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है।