फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, नाबालिग साथी पर पत्थर से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, परिवार का आरोप-पांच साल पहले मृतक के नाबालिग भाई की हुई थी हत्या
विज्ञापन

-आरोपी मामला वापस लेने का बना रहे थे दबाव, पुलिस हत्या का केस कर हमलावरों की तलाश शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव में आए उसके नाबालिग साथी पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। मृतक की शिनाख्त भोला उर्फ अब्दुल्ला के रूप में हुई है। वहीं घायल नाबालिग की पहचान रेहान के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि हमलावरों के साथ इनका पांच साल से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने भोला के नाबालिग भाई की हत्या कर दी थी और अब वह उस मामले को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने हत्या का केस किया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को जहांगीरपुरी के आठ सौ नंबर वाली गली में गोली चलने और पथराव होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गली में खून के छीटें और काफी बिखरे पड़े थे। पुलिस को पता चला कि घायल दो युवकों भोला और रेहान को उनके परिवार वाले पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि भोला के पेट में गोली लगने की बात कहकर डॉक्टरों ने उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि पत्थर लगने से घायल रेहान की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस वहां से लोक नायक अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि भोला की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि हमलावर भी उसी गली में रहते हैं, जिसमें भोला रहता था। परिवार वालों का आरोप है कि करीब पांच साल पहले भोला के नाबालिग भाई शाकिर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी भोला और उसके परिवार पर मामला वापस लेने का दबाव दे रहे थे। रेहान के भाई सलमान का आरोप है कि उन्हें काफी धमकियां भी मिल रही थीं। घटना के समय भोला और रेहान आठ सौ वाली गली से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने भोला से हाथापाई की। रेहान ने बीच बचाव करवाने की कोशिश की। हाथापाई के बीच एक हमलावर ने भोला के पेट में गोली मार दी। जबकि रेहान के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के परिवार वालों ने वहां पथराव कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की सभी पहलु से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें