फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में की थी युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी में आरोपियों ने गोली मारकर की थी युवक की हत्या, चाकूबाजी और पथराव में दो अन्य हुए थे घायल
विज्ञापन

-पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में पुरानी रंजिश में भोला नाम की युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें चली गोली, पथराव और चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए थे। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान हसमत उर्फ आशु के रूप में हुई है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 3 मार्च की रात जहांगीरपुरी थाना पुलिस को सीडी पार्क इलाके में झगड़ा और गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गोलीबारी, पथराव और चाकूबाजी में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई, जहां से तीनों को लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया। घायल जहांगीरपुरी सी ब्लॉक निवासी रहमतुल्ला उर्फ भोला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पथराव में आफताब के सिर में चोट लगी थी। जबकि सहजान अली चाकू लगने से घायल हुआ था। चश्मदीद जमीर अहमद ने पुलिस को बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने साथियों के साथ सीडी पार्क के पास मौजूद था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश थी, जिसके कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान हसमत ने पिस्टल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की। जबकि फिरदौस ने रहमतुल्ला को गोली मार दी। घटना में आरोपियों ने पथराव और चाकूबाजी की। जमीर के बयान पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन सभी घर छोड़कर भाग चुके थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ साथ मुखबिरों को सक्रिय किया। सूचनाओं के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस ने शनिवार को हसमत को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर पथराव करने वाले एक नाबालिग को पकड़ लिया। हसमत के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह घटना दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही दुश्मनी तथा अचानक हुए आमने-सामने के कारण हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसमत पर लूटपाट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें