फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उप केंद्र अधीक्षक की नियुक्ति पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंडोली एक्सटेंशन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार उप केंद्र अधीक्षक नियुक्त नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षक ने शिक्षा निदेशालय के निदेशक से लेकर सीबीएसई को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रशासन ने सबसे जूनियर टीजीटी शिक्षक को पद पर नियुक्त किया है, जबकि यह पद उप-प्रधानाचार्य या वरिष्ठ पीजीटी से नीचे के स्तर का नहीं होना चाहिए। शिक्षक का कहना है कि उन्होंने 27 फरवरी 2026 को भी इस मामले में स्कूल प्रशासन को प्रस्तुति दी थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें