फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: शराब के नशे में हुई कहासुनी में युवक की निर्मम हत्या, आरोपी दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

गीता कॉलोनी इलाके में शराब पीने के दौरान बहस होने पर एक रिक्शा चालक की उसके दोस्त ने डंडा मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 36 साल के दनुआ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 17 जनवरी की रात करीब पौने दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉलोनी गांधीनगर के पास एक युवक खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने देखा कि घायल युवक के सिर और मुंह से खून निकल रहा है। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना देने वाले अखिलेश ने पुलिस को बताया कि दनुआ हाथरस यूपी का रहने वाला था। दिल्ली के गांधी नगर में रहता था। वह उनकी मटका बनाने वाली दुकान में काम करता था। साथ ही इलाके में रिक्शा चलता था।

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने जांच कर वहां से साक्ष्य हासिल किए। छानबीन के दौरान ही गीता कॉलोनी निवासी खुशी राम आए और पुलिस को बताया कि वह एसकेवी स्कूल गांधी नगर की दीवार के बगल में फुटपाथ पर एक ढाबा चलाते हैं। शनिवार शाम वह अपनी दुकान पर आग ताप रहे थे। इसी दौरान रिक्शा चालक दनुआ और बंटी उनके ढाबे पर आए और दोनों शराब पीने लगे। कुछ देर बाद दनुआ और बंटी का किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे को गाली देने लगे। कहासुनी के दौरान बंटी ने पास पड़े डंडे से दनुआ के सिर पर जोर से मार दिया। डंडा लगते ही दनुआ जमीन पर गिर गया और उसके सिर और मुंह से खून निकलने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने खुशीराम के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी बंटी की पहचान कर ली। कुछ देर बाद पुलिस ने इलाके से बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर डंडा बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंटी गांव अतरौली अलीगढ़ यूपी का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें