फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन नाबालिग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- कल्याणपुरी इलाके की घटना, घायल का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है और उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के अनुसार, 4 अप्रैल को एलबीएस अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को चाकू लगने के बाद भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल अरमान को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि अरमान को चांद सिनेमा के पास स्थित महिला पार्क के नजदीक घायल अवस्था में पाया गया था। अगले दिन होश में आने पर पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 9 बजे पुरानी रंजिश के चलते चार परिचित युवकों ने उस पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी और लगातार प्रयासों के बाद तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पकड़े गए सभी नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें