फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वेलकम इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने पड़ोसी मोहम्मद इमरान (30), निवासी सीलमपुर, पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। इमरान जूते बेचने का काम करता है। आरोपी समद भी उसी मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन

जांच में इमरान ने बताया कि कुछ दिन पहले शराब के पैसों को लेकर समद और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर की शाम करीब सात बजे जब इमरान नोएडा से काम कर घर लौट रहा था, तो गली में समद अकेला खड़ा मिला। इमरान ने थप्पड़ मारने की वजह पूछी तो समद भड़क गया और चाकू से वार कर दिया। पुलिस अब समद और उसके साथियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें