फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर पड़े मकान के अंदर से आ रहीं थीं आवाजें, लोगों ने दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 19 Apr 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
खंडहर हो चुके एक मकान के अंदर आवाजें सुनाई दे रहीं थीं। आवाजें सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने जब खंडहर मकान का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


घटना हरियाणा के फरीदाबाद जिले की है। सारन थाना इलाके में एक नशेड़ी युवक ने छह साल की मासूम को हवस का शिकार बना लिया। मासूम की चीख सुनकर लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।  घटना से क्षुब्ध लोगों ने बुधवार सुबह बीके चौक पर जाम भी लगाया। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, छह साल की मासूम मंगलवार रात के समय पड़ोस में ही स्थित किराने की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। 
विज्ञापन


काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो बच्ची की दादी व चाचा उसकी तलाश में बाहर निकले। इसी दौरान किराना दुकान से थोड़ी दूर खंडहर हो चुके एक मकान के अंदर बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। 

रेप पीड़ित मासूम को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां एक व्यक्ति बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

दूसरी ओर, बच्ची को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के चलते बुधवार दोपहर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात के दौरान खंडहर में दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे, जो  शराब पी रहे थे। वे लोगों के पहुंचने पर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस इसकी जानकारी होने से इंकार कर रही है।

लोगों ने किया हंगामा
घटना के विरोध में मंगलवार रात को  स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। बुधवार सुबह नाराज लोगों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। जाम करीब 10-15 मिनट रहा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।  

 
विज्ञापन

पांच घंटे चली बच्ची की सर्जरी      
छह साल की बच्ची को जब लोगों ने आरोपी के चंगुल से छुड़वाया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक उसकी सर्जरी चली। बच्ची को काफी टांके आए हैं। 

उसे आगे भी अंदरूनी सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा उसकी काउंसलिंग भी की जानी है। ये सुविधाएं बीके अस्पताल में नहीं हैं, जिसके चलते उसे यहां से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।      

विधायक ने बच्ची का हालचाल जाना
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नगेंद्र भड़ाना बीके अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्ची का हालचाल जाना। इसके बाद वे पैदल ही लोगों के साथ डीसीपी एनआईटी ऑफिस पहुंचे और वहां डीसीपी कीरत पाल से क्षेत्र में हो अवैध रूप से बिक रही शराब व नशे का सामान बेचने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें