फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: बड़े भाई ने खर्चा देना बंद किया तो गला रेतकर कर डाली हत्या, कमरे से आ रही थी बदबू

Thu, 10 Jul 2025 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी कमरा बंद कर फरार हो गया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बड़े भाई ने छोटे को खर्चा देना बंद कर दिया तो उसने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया। 6 जुलाई को सड़ी-गली हालत में इदरीश (35) का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान मृतक का मोबाइल गायब मिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान इरशाद आलम (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और इदरीश का मोबाइल बरामद कर लिया है। 

उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 6 जुलाई को न्यू उस्मानपुर इलाके में कुछ लोगों ने एक कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला बंद था। 
विज्ञापन

अंदर तेज दुर्गंध थी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ इदरीश का शव मिला। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। उसका गला रेता हुआ था। 
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से किशनगंज बिहार के रहने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

इसका भाई अपना काम करता था। भाई ने रोजाना इरशाद को काम के बदले 500 रुपये और 100 रुपये खर्चा देने को बोला था। कुछ दिन तो भाई ने रुपये दिए, बाद में बंद कर दिए। रुपये मांगने पर उसका भाई से झगड़ा हो गया। इसी वजह से उसने चार जुलाई को भाई की हत्या की। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें