फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवक और उसके ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्री पार्क इलाके की घटना, दोनों सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले थे
विज्ञापन

- इलाज के दौरान दूसरे ने भी दम तोड़ा, दोनों करते थे मजदूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला के शास्त्री पार्क इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक और उसके ममेरे भाई की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त 25 साल के उमाम उर्फ उभम और 27 साल के नदीम के रूप में हुई है। दोनों इलाके में अचेत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां उमाम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नदीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रंजिश की आशंका जता रही थी। फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेन-देन के विवाद में उन्हें गोली मारी थी।
जानकारी के मुताबिक उमाम अपने परिवार के कैलाश नगर में रहता था। वहीं नदीम उसके मामा का बेटा था। नदीम अपने परिवार के साथ रहता था। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सर्विस रोड पर एक युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने देखा कि युवक के पेट से खून निकल रहा है। पुलिस उसे लेकर जगप्रवेश अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि पुलिस को फल मंडी इलाके में एक अन्य युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस उसे लेकर अस्पताल ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी पहचान कैलाश नगर निवासी नदीम के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। नदीम उमाम का ममेरा भाई है।
विज्ञापन

परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि उमाम का कुछ दिन पहले कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। शुरुआत में पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई। इसी बीच दूसरे घायल नदीम की जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने विजय विहार लोनी निवासी 23 साल के असरफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपी ने बताया कि उनके बीच पैसों का विवाद था।
विज्ञापन

हमलावरों ने फोन कर बुलाया था

उमाम के पिता मोहम्मद मियां ने बताया कि रात करीब दस बजे उमाम को किसी ने फोेन कर बुलाया था। फोन आने के बाद वह अपने ममेरे भाई नदीम को साथ लेकर पैदल ही घर से निकल गया। पिता का कहना है कि उमाम का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, कुछ दिन पहले कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया था। पिता ने बताया कि पुलिस ने उमाम के फोन को जब्त कर लिया है। उन लोगों को पता नहीं है कि किसने उसे फोन किया था और किस वजह से हमलावरों ने दोनों को गोली मारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें