फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति और रिश्तेदार के साथ मिलकर बीमा कंपनी प्रबंधक की बनाई अश्लील वीडियो, और फिर...

Sat, 17 Mar 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर एक इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद...
विज्ञापन


एक दंपति और उसके रिश्तेदार ने एक इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसा लिया। अश्लील वीडियो बनाकर उससे एक लाख रुपये देने के लिए ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। 

प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की वर्दी में शामिल आरोपी की तलाश की जा रही है।

पिलखुवा निवासी मुकेश कुमार गाजियाबाद में एक इंश्योरेंस कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 10 फरवरी को हापुड़ के राजीव विहार निवासी युवती का इनके पास फोन आया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पॉलिसी के संबंध में जानकारी लेने के बहाने युवती ने उसे अपने घर बुलाया। पहुंचने पर प्रबंधक को युवती के साथ उसके घर पर मौजूद उसके पति और उसके जीजा ने बंधक बना लिया। इस दौरान पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति भी वहां पहुंच गया। 

इस दौरान उसके साथ मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर सोने की चेन, ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे दस्तावेज छीन लिए। यही नहीं, उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अगले दिन रुपये देने की बात कहकर वह वहां से निकल पाया।

मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मोहल्ला राजीव विहार निवासी पिंकी, उसके पति जितेंद्र और पिंकी के गुलावठी के करीमनगर निवासी जीजा प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें