फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: परिचित के साथ गई थी महिला... फिर आई मौत की खबर; बेटी बोली- पहले भी मम्मी को लेकर जाता था गौरव

Mon, 31 Mar 2025 03:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

लड़की ने बताया कि आरोपी गौरव पहले भी मम्मी को कई बार अपने साथ लेकर जाता था। पुलिस ने बताया कि पुलिस अब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद सारन थाना पुलिस अपहरण की धारा में दर्ज हुए केस में अन्य धारा भी जोड़ सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सारन गांव से 37 साल की महिला अपने परिचित के साथ गई थी और दिल्ली में संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। महिला सुंदरी के ससुर ने गांव के ही गौरव नामक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अब महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद सारन थाना पुलिस अपहरण की धारा में दर्ज हुए केस में अन्य धारा भी जोड़ सकती है।

विज्ञापन

पुलिस को मामले की शिकायत महेंद्र सिंह ने दी है। इनके बेटे धीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। पुत्रवधू सुंदरी दो बेटे व एक बेटी के साथ रहती है। आरोप है कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे सारन गांव का ही युवक गौरव महिला सुंदरी को अपने साथ लेकर गया था। बाद में उसने कॉल कर बताया कि सुंदरी की दिल्ली सफ्दरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। पोती ने सूचना दादा को दी। साथ ही बताया कि गौरव पहले भी मम्मी को कई बार अपने साथ लेकर जाता था। सूचना पुलिस को दी गई। परिवार वाले दिल्ली सफ्दरजंग अस्पताल पहुंचे तो वहां महिला का शव मिला।
विज्ञापन

परिवार को शक है कि गौरव ने ही अपहरण के बाद कुछ किया है। सारन थाना पुलिस ने फिलहाल युवक के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं शनिवार शाम से ही आरोपी युवक भी मोबाइल बंद कर गायब है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें