फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने बुजुर्ग को 30 मीटर घसीटा: मंदिर से घर जा रही थीं वृद्धा, टक्कर मारने के बाद कार छोड़कर भागी महिला

Mon, 31 Mar 2025 02:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

आरोप है कि सफेद रंग की ब्रेजा कार को गांव खेड़ी खुर्द के प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका अनु नरवत चला रही थीं। कुछ दूर जाकर वो कार छोड़कर भाग गईं।
विज्ञापन
old woman - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर से पूजा कर लौट रही 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कार सवार अध्यापिका ने टक्कर मारकर करीब 30 मीटर तक घसीटा। अध्यापिका ने आगे जाकर कार रोकी और फिर कार छोड़कर भाग गईं। बुजुर्ग महिला को उनके बेटे ने राहगीरों की मदद से कार के नीचे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बात चल रही थी। अब आई शिकायत पर बीपीटीपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस को ये शिकायत गांव खेड़ी खुर्द निवासी राजेश ने दी है। इनका कहना है कि 26 मार्च की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बुजुर्ग मां गायत्री देवी मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं। राजेश भी मां के साथ ही थे। तभी एक कार आई और इनकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला कार के नीचे फंस गई और कार सवार उन्हें करीब 30 मीटर तक घसीट ले गई। 
विज्ञापन

आरोप है कि सफेद रंग की ब्रेजा कार को गांव खेड़ी खुर्द के प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका अनु नरवत चला रही थीं। कुछ दूर जाकर वो कार छोड़कर भाग गईं। राजेश ने राहगीरों की मदद से अपनी मां को कार के नीचे से निकाला और घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें