फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मां का इलाज करवाकर स्कूटी से घर जा रही महिला की सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम विहार ईस्ट की घटना, महिला ने स्कूटी से बाइक सवार बदमाश का किया पीछा, बदमाश चकमा देकर हुआ फरार,
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में स्कूटी सवार एक महिला से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना के समय दीपिका नाम की महिला अपनी मां का इलाज करवाकर घर जा रही थी। घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से भाग रहे बदमाश का पीछा किया। कुछ लोगों ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश उन्हें चकमा देकर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है और बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक दीपिका सपरिवार पश्चिम विहार ए ब्लॉक में रहती हैं। पश्चिम विहार ईस्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में दीपिका ने बताया कि 31 अक्तूबर की दोपहर वह अपनी मां का इलाज करवाने के लिए डेंटल क्लीनिक गई थी। जहां से मां का इलाज करवाने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थी। करीब 3:10 बजे वह मानव अपार्टमेंट के पास पहुंची। तभी बाइक पर सवार युवक उसके बगल में आया और उसने अचानक गले में पहनी सोने की चेन तोड़ी और बालाजी एक्शन अस्पताल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में ले लिया। फुटेज के जरिये पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें