फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों संग मां ने दी जान: कमरे में इस हाल में मिले शव... लोग सन्न; मकान मालिक ने महिला को लेकर किया ये खुलासा

Thu, 13 Mar 2025 03:57 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में पता लगा कि तीनों ने पाउडर रूप में मौजूद जहरीला पदार्थ को चाय में पीकर खुदकुशी की है। पुलिस को कमरे से पाउडर रूप में जहरीला पदार्थ मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पूजा ने अपनी दो बेटियों (18 व 9 वर्ष ) के साथ जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। घटना चार-पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में पता लगा कि तीनों ने पाउडर रूप में मौजूद जहरीला पदार्थ को चाय में पीकर खुदकुशी की है। पुलिस को कमरे से पाउडर रूप में जहरीला पदार्थ मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने बेटियों के साथ खुदकुशी की है। 

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलरबंद इलाके की है। पुलिस को बुधवार शाम को एक पीसीआर कॉल मिली थी। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने एक घर से दुर्गंध आने की बात कही और ये भी सूचना दी कि घर में तीन लोग रह रहे थे और ऐसा लगता है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद एसीपी और एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे। शवों की शिनाख्त पूजा (42) और उनकी 18 व 9 वर्ष की दो बेटियों के रूप में हुई। तीनों के शवों के मुंह से झाग निकल रहे थे। शव सड़ी-गली हालत में थे। छोटी बेटी का शव पलंग पर था, जबकि पूजा व बड़ी बेटी का शव नीचे पड़े हुए थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। 

पिछले दो महीनों से नहीं दिया था किराया
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शव लगभग 4-5 दिन पुराने हैं। महिला और बेटियं ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। प्राथमिक जांच में सुसाइड की वजह आर्थिक संकट लग रही है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो महीनों से किराया नहीं दिया है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

पढ़ें- साढ़ू गैंग की अपराध गाथा:  10 महीने में चुराए 100 लग्जरी वाहन, 5-7 मिनट में उठाते थे कार; इसलिए नाम पड़ा साढ़ू

जांच में मिले तीन चाय के कप
जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में चाय के तीन कप मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि जहरीला पदार्थ चाय में मिलाकर पिया है। मौके से पाउडर के रूप में जहरीले पदार्थ का रैपर भी मिला है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमरे में गैस पर कुकर में बने हुए चावल मिले है। मगर किसी के चावल खाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। चावल ज्यो के त्यो हैं। ऐसा लग रहा है कि खाना खाने से पहले ही मां बेटियों ने खुदकुशी कर ली। 

पढ़ें- Holi: भीड़ से निपटने को तैयार दिल्ली रेलवे, पहली बार चलाईं जा रहीं पूर्व निर्धारित सामान्य अनारक्षित ट्रेनें
विज्ञापन

मकान मालिक को कहा था, पति की हो गई है मौत
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पूजा अपनी दोनों बेटियों साथ यहां चार-पांच महीने से रह रही थी। उसने मकान मालिक को बताया था कि उसके पति संतोष की मौत हो चुकी है। मगर पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि पति पूजा से अलग गुरुग्राम में रहता है और कैब चलाता है। हालांकि, उसे कभी पूजा व बेटियों के पास नहीं देखा गया। पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिर  पूजा ने पति के मरने की बात क्यों कही।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें