उसका मेरठ में पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला 29 मई को प्रेमी के साथ दिल्ली आई थी। दोनों तड़के करीब 4:30 बजे इंडिया गेट पहुंचे, यहां किसी बात पर उनकी आपस में कहासुनी हो गई।
इस पर प्रेमी उसे वहीं छोड़कर चला गया। इस पर नगमा तिलक मार्ग थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से अपने जीजा से बात कराने को कहा। पुलिस ने पति और जीजा से उसकी बात करा दी। परिजनों ने नगमा को लेने दिल्ली आने की बात कही।
इस बीच करीब 11 बजे महिला ने बाथरूम में चुन्नी के जरिए पानी के पाइप से फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर बाथरूम का गेट तोड़ा गया तो नगमा फंदे से लटकी थी।
उसी वक्त तिलक मार्ग थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी गश्त करके थाने पहुंचे थे। वह नगमा को आरएमएल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, नगमा ने बताया था कि प्रेमी अर्जुन ने उसे धोखा दिया है। वह उससे तंग आ चुकी है। पुलिस ने नगमा की ये बातें थाने के रोजनामचे में दर्ज की थीं। पुलिस इन्हीं बातों को खुदकुशी के लिए उकसाने का कारण मान रही है।
डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला ने थाने में खुदकुशी की है, इस कारण न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक की जांच में थाने में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने नहीं आई है। महिला पुलिस की कस्टडी में नहीं थी, बल्कि उसे थाने में बैठाया गया था और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी।